Assignment unit 2

 Based in input and output unit (Device)

Input device :-  इनपुट डिवाइस के माध्यम से हम कम्प्यूटर सिस्टम में डाटा ( Data ) इन्सर्ट करते है , और आउटपुट डिवाइस ( Output device ) के माध्यम से हम इनपुट डाटा का रिजल्ट प्राप्त करते है !

एक इनपुट डिवाइस हार्डवेअर डिवाइस है जो कम्प्यूटर सिस्टम में डाटा भेजता है और विभिन्न प्रकार के इनपुट डिवाइस से सी. पी. यू. ( CPU ) द्वारा निर्देशों को स्वीकार करता है !

Example Input devices :-

की-बोर्ड ( Key Board ) :-  की-बोर्ड कम्प्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण इनपुट उपकरण (Device) हैं इसमे टाइपराइटर की भाति बहुत सी कुंजियाँ (BUTTON) होते हैं कुंजियों के उपर चिन्ह छपे होते हैं जिससे कुँजी पहचानी जा सके! कुंजियों से कम्प्यूटर को इनपुट सूचनाएं दिया जाता हैं!

Key Board

माउस ( Mouse ) :- माउस एक ईलेक्ट्रानिक और प्वॉइटिंग उपकरण हैं जो आसानी से हाथों  के इशारे से कार्य करता हैं, माउस के ऊपरी हिस्से में दो या तीन बटन लगे होते हैं तथा नीचे का भाग समतल होता हैं जो माउस की चाल को पता करने मे सक्षम होता हैं!

 

Mouse

ज्वास्टिक ( Joystick ) :-  ज्वास्टिक एक इनपुट डिवाइस है। जो ट्रैकबाल की तरह कार्य करता है। बाल के साथ एक छड़ी लगा दी जाती है जिससे बाल को आसानी से घुमाया जा सकता है। इसका उपयोग वीडियोगेम खेलने व  सिमुलेटर प्रशिक्षण आदि में किया जाता है।

Joystick

लाइट पेन ( Light Pen ) :- लाइट पेन को इनपुट डिवाइस के रूप में जाना जाता है। इसका आकार पेन के जैसा होता है। यह एक पॉइंटिंग डिवाइस है। इसकी सहायता से कंप्यूटर स्क्रीन पर लिखा जा सकता है चित्र बनाया जा सकता है व् बारकोड को पढ़ा जा सकता है।

 

Light Pen

ग्राफिक्स ( Graphics ) :-  कंप्यूटर ग्राफिक्स कंप्यूटर के सहयोग से सृजित ग्राफिक्स यानि रेखाचित्र होते हैं। इनमें अधिकांशतः चित्र डाटा का कंप्यूटर के द्वारा प्रदर्शन और परिवर्तन किया गया होता है। कंप्यूटर ग्राफ़िक्स के विकास से कंप्यूटरों के कई प्रकार के डाटा को समझने, भाषांतर करने और प्रयोग करने के अनुभव बढ़े हैं


Graphics Tab



टच स्क्रीन ( Touch Screen ) :- टच स्क्रीन एक ''Electronic Visual Display'' होता है जिसे की एक यूजर  अपने उँगलियों को स्क्रीन ( Screen ) के ऊपर टच करके कंट्रोल ( control ) कर सकता है यानि की अपने काम कर सकता है एक टच स्क्रीन यूजर को सिस्टम ( System ) के साथ ज्यादा direct रूप से इंट्राक्सन  ( Interaction ) करने के लिए मौका देते हैं !

Touch Screen 



टच पैड ( Touch Pad )
:-  टचपैड कम्प्यूटर स्क्रीन पर Point करने के लिए एक उपकरण होता है। ये भी माउस का एक option होता है जो  आरम्भ में यह केवल लैपटॉप ,कम्प्यूटर में आया परन्तु अब डेस्कटॉप कम्प्यूटर के लिए भी बनाए जा रहे हैं, टचपैड  में सेन्सर ( Sensor ) लगे होते है l इसलिए जब भी आप इस पर काम करते है यह आपकी  उंगली की गति पर काम करना प्रारम्भ कर देता है !

Touch Pad 

ट्रैक बॉल ( Track boll ) :- ट्रैकबॉल कंप्यूटर की एक ऐसी इनपुट डिवाइस  हैं जिसका इस्तेमाल कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है ,ट्रैकबॉल माउस की तरह की दिखने वाली एक डिवाइस हैं जिसके बीच में एक बॉल लगी रहती है और बॉल के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन में कर्सर को नियंत्रित किया जा सकता है. ट्रैकबॉल में माउस की तरह ही दो बटन भी लगे होते हैं जिसके द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन से किसी भी आब्जेक्ट ( Object ) को Select कर सकते हैं !
Track boll

स्कैनर (SCANNER) :- स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है जो फोटोग्राफ और टेक्स्ट जैसे दस्तावेजों को कैप्चर करता है। जब किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करना होता है, तो सबसे पहले एक डॉक्यूमेंट को डिजिटल सिग्नल में बदला जाता है और फिर डॉक्यूमेंट के इस इलेक्ट्रॉनिक वर्जन पर स्कैनिंग की जाती है। इस समय स्कैनर बहुत ही उपयोगी यंत्र हैं!

SCANNER


एम.आई .सी.आर ( MICR ) :- MICR फुल फार्म “Magnetic Ink Character Recognition” होती है। MICR कोड एक चरित्र-पहचान तकनीक है जिसका उपयोग मुख्य रूप से बैंकिंग उद्योग द्वारा चेक और अन्य दस्तावेजों के प्रसंस्करण और निकासी को कारगर बनाने के लिए किया जाता है
यह एक विशेष स्याही और पात्रों की मदद से इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक है!
MICR

ओ.सी.आर. ( OCR ) :- OCR का फुल फार्मOptical Character Recognition.” होता है, OCR का इस्तमाल Commonly text को पहचानन (recognize ) करने के लिए होता है स्कैन डाक्यूमेंट्स (scanned documents) में, लेकिन साथ ही ये काफी सारे दुसरे कार्यों को करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है !
 
OCR



ओ.एम.आर. ( OMR ) :- ओएमआर का  फुल फॉर्म ''Optical Mark Reader'' है OMR के माध्यम से ओएमआर शीट को स्कैन किया जाता है जिसका उपयोग पेन या पेंसिल द्वारा बनाए गए चिह्न के प्रकार को पहचानने के लिए किया जाता है आपने अक्सर विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में OMR Sheet पर Exams जरूर दिया होगा जहां पर आपको Black Pencil से गोला को ठीक से भरना होता है !

OMR


बार कोड रीडर ( BAR CODE READER ) :- Bar code reader एक इनपुट डिवाइस है जो कि किसी भी सामान पर लगे bar code को read करने का काम करती है। इस कोड में किसी भी वस्तु के बारे में सारी जानकारी होती है। जैसे कि- उसकी कीमत, Expire date, manufacturing date, product No.
ये अत्याधिक मॉल, डाकघर, बैंक जैसी जगहों पर यूज किया जाता है !


BAR CODE READER



माइक्रोफोन ( MICROPHONE )
:- माइक्रोफोन जिसे बोलचाल की भाषा में Mic या Mike ( दोनों का उच्चारण  माइक ) कहा जाता है, एक ध्वनिक-से-वैद्युत ट्रांसड्यूसर या संवेदक होता है, sound vibration को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल में परिवर्तित करता है. माइक्रोफोन किसी भी ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है. microphone ध्वनि को विद्युत उर्जा में परिवर्तित करता है जिसे फिर इलेक्ट्रॉनिक एम्पलीफायर और ऑडियो प्रोसेसिंग सिस्टम द्वारा process किया जाता है !


MICROPHONE


डिजिटल कैमरा ( DIGITAL CAMERA ) :- एक डिजिटल कैमरा (या संक्षेप में - डिजिकैम) एक ऐसा कैमरा है जो डिजिटल रूप में वीडियो या स्टिल फोटोग्राफ या दोनों लेता है और एक इलेक्ट्रॉनिक इमेज सेंसर के माध्यम से चित्रों को रिकॉर्ड कर लेता है, कैमरा एक ऑप्टिकल उपकरण है जिसका उपयोग छवियों को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। उनके सबसे मूल में, कैमरे छोटे छेद (एपर्चर) के साथ सील बक्से (कैमरा बॉडी) हैं जो प्रकाश-संवेदनशील सतह (आमतौर पर फोटोग्राफिक फिल्म या डिजिटल सेंसर) पर एक छवि को कैप्चर करने के लिए प्रकाश करते हैं! 
DIGITAL CAMERA


बायोमेट्रिक सेंसर ( BIOMETRIC SENSOR ) :- Biometric System एक ऐसा सिस्टम है जिसके द्वारा व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। बायोमेट्रिक मशीन की मदद से व्यक्ति को चेहरे, आँखों, आवाज़, ऊँगली या अँगूठे के निशान से पहचाना जा सकता है। किसी के बायोमेट्रिक डाटा की चोरी नहीं की जा सकती है। कंप्यूटर में भी Biometric Device Software डाउनलोड करके प्रयोग कर सकते है, इसका सर्वाधिक उपयोग बैंकिंग के क्षेत्र में किया जा रहा है etc.
BIOMETRIC SENSOR



Output device :- एक आउटपुट डिवाइस कम्प्यूटरहार्डवेअर डिवाइस का एक हिस्सा है जिसका उपयोग डाटा प्रोरोसेसिंग ( Processing ) के परिणाम को भेजने के लिए किया जाता है, कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के आउटपुट डिवाइसेस है।


Example output devices :-

मॉनिटर ( MONITOR ) :- Monitor एक आउटपुट डिवाइस होती है. Output Device हार्डवेयर का एक कॉम्पोनेन्ट या कंप्यूटर का मुख्य भाग है. जिसे छुआ जा सकता है और जिसे कंप्यूटर यूजर के समक्ष सूचना प्रस्तुत करने के लिए प्रयोग किया जाता है. यह आउटपुट को अपनी स्क्रीन पर Soft Copy के रूप में प्रदर्शित करता है मॉनिटर को विज़ुअल डिस्प्ले यूनिट ''Visual Display Unit'' भी कहते है !


MONITOR



प्रिंटर ( PRINTER ) :- प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस होती है. इसका प्रयोग कंप्‍यूटर के डेटा की हार्डकॉपी बनाने के लिये किया जाता है. की-बोर्ड, माउस के बाद प्रिंटर ही एक ऐसा डिवाइस है. जिसका इस्‍तेमाल सबसे अधिक किया जाता है. ऑफिस, घरों और व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों पर प्रिंटर का प्रयोग चिञ, ऑफिस डाक्‍यूमेंट को प्रिंट करने के लिये किया जाता है. साधारण तौर पर प्रिंटर कंप्‍यूटर के साथ एक डाटा केबल से जुडा रहता है और किसी भी एप्‍लीकेशन से Ctrl+P कमांड देने पर वह आपको प्रिंट दे देता है.
PRINTER


प्लॉटर ( PLOTER ) :-  प्लॉटर एक तरह का प्रिंटर है जो की वेक्टर ग्राफिकस को छापने के काम में आता है। प्लोटर एक आउटपुट उपकरण है जो की ग्राफ और डिज़ाइन को छापने का काम करता है। यह सामान्य रूप से बड़े आकार के ग्राफ और मैप जैसे की इंजीनियरिंग डिज़ाइन, चित्र और बड़े आकार के पोस्टर बनाने के काम आता है !
PLOTER 

स्पीकर ( SPEAKER ) :- Speaker एक कंप्यूटर हार्डवेयर output device है, जिसका उपयोग कंप्यूटर से connect करके ध्वनि को सुनने के लिए किया जाता है, जबकि अन्य speakers को किसी भी डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। कंप्यूटर स्पीकर से निकलने वाली ध्वनि के signals कंप्यूटर “sound card” द्वारा बनाए जाते हैं


SPEAKER

हेडफ़ोन ( HEADPHONE ) :-  हैडफ़ोन कंप्यूटर की एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर में चल रहे ऑडियो या विडियो की ध्वनि हमें सुनाता है,हैडफ़ोन को USB केबल या ब्लूटूथ के द्वारा कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट किया जाता है !
HEADPHONE

प्रोजेक्टर ( PROJECTOR ) :-   प्रोजेक्टर एक ऐसा optical device होता है जो की एक image या moving images को project करता है एक surface के ऊपर, जो की मुख्य रूप से एक projection screen होता है. आज के समय में जो सबसे common type की projector होते  है, वो है विडियो प्रोजेक्टर ! 
विडियो प्रोजेक्टर को हम कह सकते हैं digital replacements पहले प्रकार के projectors के जैसे की slide projectors और overhead projectors etc.


PROJECTOR

( जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करे)

     Assignment file Download pdf click now